Posts

वाह रे उत्तर प्रदेश सरकार 1करोड़ रुपये देने का वादा करके 2लाख देती हैं सिर्फ बाकी 98लाख कौन खा गया उत्तर प्रदेश सरकार के भ्रष्ट अधिकारियों ने या भ्रष्ट राजनेताओं ने। न्याय चाहिए पूछता है समाज?

Image
प्रियदर्शी सम्राट अशोक व मौर्य साम्राज्य ट्रस्ट। वाह   रे उत्तर प्रदेश की सरकार।  सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना वादा निभाते हुए बोले थे की एक करोड़ और एक सरकारी नौकरी दी जाएगी स्व० रितेश मौर्या जी के परिवार को लेकिन उनके परिवार   200000₹ (2लाख)  मिल रहा है यह कौन सा न्याय है महाराज जी क्या आप के अधिकारी 98 लाख रुपए का गमन कर दिए या आप ही अपने वादों से मुकर गए है। पूछता है पूरा समाज 98 लाख क्या हुआ। KeshavPrasadMaurya   SwamiPrasadMaurya YogiAdityanath NarendraModi योगी जी जब तक हमे न्याय नही मिलेगा हम लड़ते रहेंगे। रितेश मौर्य जी हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फाँसी दो। 

सम्राट अशोक क्या सच में महान राजा थे या सच कुछ और है?

Image
सम्राट अशोक क्या सच में महान राजा थे या सच कुछ और है?       अशोक महान. जिसे दुनिया के सबसे महान राजाओं में गिना जाता है. एक योद्धा, जो कलिंग में खून देखकर बदल गया. शांति की बात करने लगा. और जगह-जगह स्तम्भ गड़वा दिए. जिन पर लिखा था कि कैसे प्रजा को खुश रखना चाहिए. पर ऐसे स्तम्भ कलिंग में नहीं हैं. क्यों? वहां तो सबसे पहले होने चाहिए थे. फिर उससे पहले वो कलिंग में गया ही क्यों था? क्या अपने 99 भाइयों को मारते वक़्त खून नहीं देखा था? फिर अशोक के शांति प्रस्ताव के बाद हर राजा ने उसके सामने समर्पण क्यों कर दिया और अशोक के मरते ही उसका सारा साम्राज्य छिन्न-भिन्न क्यों हो गया? जिन स्तंभों और लिखी हुई चीजों से अशोक की महानता रची गई, उन्हीं चीजों से अशोक की नई व्याख्या हुई है. 500 अधिकारियों का सिर अशोक ने अपने हाथ से काटा था! 303 ईसा पूर्व में चन्द्रगुप्त मौर्य के मरने के बाद, उनके बेटे बिन्दुसार ने अफगानिस्तान से बंगाल तक अपना राज्य बढ़ाया. फिर वो भी 274 ईसा पूर्व में बीमारी के बाद मर गए. उसके पहले उन्होंने अपने एक बेटे सुशीमा को प्रिन्स घोषित कर दिया था. पिता...

"अखण्ड भारत के निर्माता" भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट "चन्द्रगुप्त मौर्य" से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियाँ....✍🏻

"अखण्ड भारत के निर्माता"  भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट "चन्द्रगुप्त मौर्य" से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियाँ....✍🏻 🖊 पालि तिपिटक (त्रिपिटक) में उल्लेखित "पिप्पलिवन का मोरिय" गणराज्य ही आगे चलकर मौर्य साम्राज्य हुआ. मोरिय-वंस (मौर्य-वंश) के महाराजा चन्द्रवर्धन और महारानी धम्ममोरिया के पुत्र चन्द्रगुप्त मौर्य हुए जिन्होंने भारत के बिखरे हुए छोटे -छोटे राज्यों को इकट्ठा कर एकता के सूत्र में पिरोया और बिखरे हुए भारत को अखण्ड भारत -अजेय भारत बनाया और अखण्ड भारत के एकच्छत्र सम्राट, चक्रवर्ती सम्राट कहलाये. और मोरिय साम्राज्य (मौर्य सम्राज्य) के संस्थापक हुए. मौर्यों के काल में ही अखण्ड भारत को "सोने की चिड़िया" कहा जाता था. मेगस्थनीज ने लिखा है कि प्रजा सुखी और समृद्ध थी, चोरी नहीं होती थी इसलिए लोग घरों में ताले ही नहीं लगाते थे. तिपिटक के दीघ निकाय के महापरिनिब्बान सुत्त के अनुसार चन्द्रगुप्त मौर्य के पूर्वज भी बुद्ध धम्म के परम अनुयायी थे, तभी साक्यमुनि भगवान बुद्ध के महापरिनिब्बान (मृत्यु) के बाद पिप्पलिवन के मोरिय (मौर्य) भी बुद्ध की अस्थियों...

आज भी जिनका निशान हमारे तिरंगे पर अंकित है, आइए जाने उस महान सम्राट अशोक मौर्य की गौरव गाथा।

Image
प्रियदर्शी सम्राट अशोक व मौर्य साम्राज्य ट्रस्ट। आज भी जिनका निशान हमारे तिरंगे पर अंकित है, आइए जाने उस  महान सम्राट अशोक मौर्य की गौरव गाथा।  भारतीय संविधान की प्रस्तावना और उसका आधार जिस सम्राट अशोक के शिलालेख रहे हैं उन सम्राट अशोक मौर्य को भी दुर्भावना ग्रस्त इतिहासकारों ने भुला देने का षड्यंत्र रचा। महान सम्राट अशोक की गौरव गाथा जिन्होंने शस्त्र विजय के बाद धर्म विजय की इतिहास में नहीं मिलता ऐसा कोई उदाहरण प्रारंभिक जीवन में बेहद क्रूर थे सम्राट अशोक कलिंग युद्ध में हुए नरसंहार के बाद उनका हृदय बदल गया प्रजा पालन के लिए सदा तत्पर रहते थे अशोक उनका अशोक चिन्ह आज भारत का प्रशासनिक चिन्ह है अशोक का धर्मचक्र हमारे तिरंगे झंडे के बीच में स्थित है नई दिल्ली:          सम्राट अशोक का जीवन मनुष्य के जीवन की अधोगति से उत्थान का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है. उनका प्रारंभिक जीवन क्रूरता और लिप्साओं से भरा हुआ था. लेकिन  जीवन का आखिरी समय आते आते वह महानता के शिखर पर पहुंच चुके थे। उन्होंने शस्त्रों के जरिए विजय की शुरुआत की थी. लेकिन आखिर में उन्हो...

अराध्य सम्राट अशोक मूर्ति कला केंद्र कस्बा चुनार जनपद मिर्जापुर उत्तर प्रदेश। लेने के लिए नीचे फोटो में दिये गए नम्बर पर कॉल कर सकते है। प्रियदर्शी सम्राट अशोक व मौर्य साम्राज्य ट्रस्ट।

Image
अराध्य सम्राट अशोक मूर्ति कला केंद्र कस्बा चुनार जनपद मिर्जापुर उत्तर प्रदेश। लेने के लिए नीचे फोटो में दिये गए नम्बर पर कॉल कर सकते है। प्रियदर्शी सम्राट अशोक व मौर्य साम्राज्य ट्रस्ट

हमारी वेबसाइट पर भी विजिट करें।

Image

मौर्य समाज के रत्न व किसान नेता नर सिंह कुशवाहा जी की पुण्यतिथि पर प्रियदर्शी सम्राट अशोक व मौर्य साम्राज्य ट्रस्ट की तरफ से शत शत नमन।

Image
मौर्य समाज के रत्न स्वर्गीय श्री नरसिंह कुशवाहा जी 29 दिसम्बर पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर शत शत नमन।। गर्व है पूरे मौर्य समाज को आज #नरसिंह_कुशवाहा पर                               प्रियदर्शी सम्राट अशोक व मौर्य साम्राज्य परिवार की पूरी टीम की तरफ से शत शत नमन। Www. Priyadarshisama.blogspot.com      आशीष कुमार मौर्य संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष  प्रियदर्शी सम्राट अशोक व मौर्य साम्राज्य ट्रस्ट