सम्राट अशोक क्या सच में महान राजा थे या सच कुछ और है?

सम्राट अशोक क्या सच में महान राजा थे या सच कुछ और है? अशोक महान. जिसे दुनिया के सबसे महान राजाओं में गिना जाता है. एक योद्धा, जो कलिंग में खून देखकर बदल गया. शांति की बात करने लगा. और जगह-जगह स्तम्भ गड़वा दिए. जिन पर लिखा था कि कैसे प्रजा को खुश रखना चाहिए. पर ऐसे स्तम्भ कलिंग में नहीं हैं. क्यों? वहां तो सबसे पहले होने चाहिए थे. फिर उससे पहले वो कलिंग में गया ही क्यों था? क्या अपने 99 भाइयों को मारते वक़्त खून नहीं देखा था? फिर अशोक के शांति प्रस्ताव के बाद हर राजा ने उसके सामने समर्पण क्यों कर दिया और अशोक के मरते ही उसका सारा साम्राज्य छिन्न-भिन्न क्यों हो गया? जिन स्तंभों और लिखी हुई चीजों से अशोक की महानता रची गई, उन्हीं चीजों से अशोक की नई व्याख्या हुई है. 500 अधिकारियों का सिर अशोक ने अपने हाथ से काटा था! 303 ईसा पूर्व में चन्द्रगुप्त मौर्य के मरने के बाद, उनके बेटे बिन्दुसार ने अफगानिस्तान से बंगाल तक अपना राज्य बढ़ाया. फिर वो भी 274 ईसा पूर्व में बीमारी के बाद मर गए. उसके पहले उन्होंने अपने एक बेटे सुशीमा को प्रिन्स घोषित कर दिया था. पिता...